

संस्थाएं
76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन
तेरापंथ महिला मंडल ने 76वें गणतंत्र दिवस पर महिला मंडल भवन में अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान का संगान किया। मंगलाचरण उर्मिला घीया ने किया। मंजू झाबक, अंबिका डागा ने नारी शक्ति को प्रेरित करते हुए अपने विचार रखे। कन्या मंडल संयोजिका रौनक मालू व सहसंयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। गणतंत्र दिवस की सबको बधाई देते हुए मंत्री संगीता बोथरा ने सबका आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कांता बरडिया ने किया।