

संस्थाएं
उड़ान कार्यशाला का आयोजन
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल नवरंगपुर द्वारा समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत 'उड़ान - सुनहरा भविष्य - एक कदम स्वावलंबन की ओर' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। अध्यक्ष बॉबी जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। गरिमा सुराणा ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से 'एक कदम स्वावलंबन की ओर' योजना चलाई गई है ताकि हर महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। वैसे तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन इसकी जरूरत उन महिलाओं को है जो आज भी पुरुषों पर निर्भर हैं। इसलिए कई ऐसे घरेलू काम है जिनके द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बेकिंग, कुकिंग, टिफिन सेवा, स्टिचिंग, पार्लर जैसे अनेकों कार्य घर से ही किये जा सकते हैं। बॉबी जैन ने और विभा जैन ने मिलकर बेकिंग क्लास के माध्यम से केक और कुकीज बनाना सिखाया। मंत्री रीना जैन ने आभार ज्ञापन किया।