

संस्थाएं
‘प्रेक्षा प्रवाह : शक्ति एवं शांति की ओर’ कार्यशाला का आयोजन
मदुरै। अभातेममं निर्देश अनुसार तेममं मदुरै द्वारा प्रेक्षा ध्यान के तीसरे चरण में मंत्र प्रेक्षा (ध्यान एक शक्तिशाली प्रयोग) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मंडल की बहनों द्वारा सीमंधर स्तुति व प्रेक्षाध्यान गीत से की गई। मुख्य वक्ता मधु जीरावला ने मंत्र प्रेक्षा का अर्थ समझाते हुए कहा कि विशिष्ट अक्षरों के संयोजन का नाम मंत्र है। मंत्र और साधक के सूक्ष्म शरीर जब तक एकरूप नहीं हो जाते तब तक ना साधक सफल होते हैं और ना मंत्र। उन्होंने पांच चैतन्य केंद्र एवं उनसे सम्बंधित मंत्रों के बारे में बताया और नवकार मंत्र का ध्यान करवाया। आभार ज्ञापन सोना चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुनीता कोठारी ने किया।