

संस्थाएं
कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन
छत्रपति संभाजी नगर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम छत्रपति संभाजी नगर के तत्वावधान में वूमेंस जनरल हेल्थ एंड सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन मैजिक बैग्स के प्रांगण में किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. श्रद्धा परितकर ने महिलाओं की विविध समस्याओं पर सुंदर ढंग से मार्गदर्शन किया। आपने महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के अनेक उपाय भी बताएं। मुख्य अतिथि का स्वागत तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष डॉ. आनंद नाहर और मैजिक बैग्स के संचालक प्रिंस चोरड़िया ने किया। डॉ. आनंद नाहर ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक परिवार तभी स्वस्थ रह सकता है जब परिवार की नारी स्वस्थ है। डॉ. श्रद्धा परितकर ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया। फेमिना विंग संयोजिका डॉ. रुपाली नाहर ने कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया। मैजिक बैग्स के संचालक प्रिंस चोरड़िया ने सभी का आभार प्रकट किया।