चित्त समाधि शिविर का आयोजन

संस्थाएं

चित्त समाधि शिविर का आयोजन

कांटाबांजी। अभातेममं के निर्देशन में चित्त समाधि शिविर का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन कांटाबांजी में समणी निर्देशिका जिनप्रज्ञा जी के सान्निध्य में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। समणी क्षांतिप्रज्ञा जी द्वारा मंगल भावना का संगान एवं व्याख्या की गई। समणी निर्देशिका जिनप्रज्ञा जी द्वारा शारीरिक व मानसिक व्याधि के निवारण एवं आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया गया। जीवन शैली प्रभावी कैसे बने? पारिवारिक रिश्तों में हमारी भूमिका क्या हो? जिससे घर का वातावरण खुशहाल बने और हमें चित्त समाधि मिले आदि विषयों पर समणीजी द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया गया। ऋतु जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।