भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर विविध आयोजन

संस्थाएं

भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर विविध आयोजन

अभातेयुप द्वारा निर्देशित रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा 3 के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद् साउथ हावड़ा द्वारा प्रेक्षा विहार, विवेक विहार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण के साथ हुआ। संस्कारक प्रवीन सिंघी, पवन बैंगाणी एवं बजरंगलाल डागा ने जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित कराया। अध्यक्ष गगन दीप बैद ने सभी का स्वागत किया। संस्कारकों ने उपस्थित सभी को मंगल मंत्र सुनाते हुए रक्षाबंधन जैन संस्कार विधि से मनाने की प्रेरणा दी। मुनिश्री ने अपने वक्तव्य में कहा भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व का बहुत बड़ा महत्व है। रक्षाबंधन बहन और भाई का पवित्र त्यौहार है। रक्षाबंधन का पर्व परस्पर अटूट विश्वास का पर्व है, इससे परस्पर प्रेम सौहार्द, वात्सल्य का विकास होता है।
मुनिश्री ने आगे कहा श्रावकों की प्रत्येक क्रिया में जैनत्व झलकना चाहिए। जैन संस्कार विधि के प्रयोग से व्यक्ति अनावश्यक हिंसा से बच सकता है, जैन संस्कार पुष्ट होते हैं। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य, कार्यसमिति सदस्य, साधारण सदस्य, किशोर मंडल के सदस्य सहित श्रावक समाज की उपस्थिति रही। संयोजक अजित दुगड़, नवीन सेठिया, ऋषभ सिपानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने श्रम का नियोजन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार जैन संस्कार विधि के संयोजक प्रवीन बैंगाणी ने किया।