साध्वी वृंद का स्वागत समारोह का आयोजन

संस्थाएं

साध्वी वृंद का स्वागत समारोह का आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वी विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ ठाणा 5 का दादर तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश के उपलक्ष में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। साध्वी श्री द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करने के पश्चात तेरापंथ महिला मंडल ने मंगलाचरण एवं स्वागत गीत का संगान किया। दादर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अर्जुनलाल धाकड़ ने स्वागत भाषण दिया। साध्वी प्रेरणाश्री जी एवं साध्वी मृदुयशाजी ने प्रेरणा देते हुए मधुर गीत का संगान किया। अणुव्रत विश्व भारती के 56 विविध प्रकल्पों की बुकलेट अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, आदि पदाधिकारियों ने ‘शासनश्री’ साध्वी विद्यावती जी को भेंट करते हुए इन प्रकल्पों के बारे में चातुर्मास काल व शेषकाल में जन-जन को प्रेरणा देने हेतु निवेदन किया।
साध्वी प्रियंवदाजी ने कहा- हमें आज प्रसन्नता इस बात की है कि श्रद्धेय गुरुदेव द्वारा घोषित हमारा चतुर्मासिक क्षेत्र दादर में आज आना हो गया। हालांकि बीच-बीच में स्वास्थ्य संबंधित प्रतिकूलताएं भी काफी रही, अब चतुर्मास का जो समय अवशेष है उसे अध्यात्म के रंगों से प्रभावशाली बनाना है। साध्वी श्री जी ने तेले आदि तपस्याओं के लिए भी प्रेरित किया। साध्वी विद्यावतीजी ने प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा- हम अपने चतुर्मासिक क्षेत्र में देर से आये पर संतोष इस बात का है कि देर से आये पर आ गये। दादर वासी भी हमारा इंतजार कर रहे थे। आज उनकी मनोभावना भी पूरी हो गई। साध्वीश्री ने चतुर्मास को सफलतम बनाने का आह्‌वान किया। इस अवसर पर बडाला, वरली, घाटकोपर, वाशी, धारावी, माटुंगा, एलफिस्टन दक्षिण मुंबई, भायखला आदि क्षेत्रों से भी श्रावकों की उपस्थिति रही। प्रतिमा धारी डालचंद कोठारी, अभातेयुप सदस्य आदि उपस्थित थे। आभार ज्ञापन स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नीतेश भंसाली ने किया। संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री पंकज चौपडा ने किया।