
संस्थाएं
‘कौन बनेगा सुर सम्राट’ धार्मिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन
मुनि जिनेशकुमार जी के सान्निध्य में 'कौन बनेगा सुर सम्राट' धार्मिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पूर्वांचल द्वारा भिक्षु विहार में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष के बच्चों को तथा द्वितीय वर्ग के अंतर्गत 14 से 19 वर्ष के टीनएजर्स को अवसर प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रीमा मिश्रा और सुषमा बैंगानी ने निभाई। कुल 34 बच्चों ने इसमें भाग लिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत का बड़ा महत्व है। संगीत एक प्रकार की चिकित्सा है, जो व्यक्ति को राग से विराग की ओर, असत से सत की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले जा सकता है। उन्होंने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। छोटे बच्चों के वर्ग में प्रथम स्थान सानवी नाहटा, द्वितीय स्थान रुचिर जैन और तृतीय स्थान निया कोठारी ने प्राप्त किया। टीनएजर्स वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यंका बैद, द्वितीय स्थान मोनिका भादाणी और तृतीय स्थान काव्या सेठिया ने प्राप्त किया। विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। आभार एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यसमिति सदस्या बबीता सुराणा ने किया।