संस्थाएं
मंगल भावना समारोह आयोजित
आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी जिनरेखा जी आदि साध्वीवृंद ने बायतू में ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न कर मंगल पाठ प्रदान कर सभा अध्यक्ष राकेश जैन को भवन संभला कर मंगल विहार किया। तेयुप से राजेश बालड़ व मनोज चौपड़ा ने बताया कि साध्वीवृंद छोटी खाटू मर्यादा महोत्सव पर गुरु दर्शन कर 2026 में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में लाडनु में आयोजित 'योगक्षेम वर्ष' में भाग लेंगे। इससे पूर्व चातुर्मास संपन्नता पर आयोजित मंगल भावना समारोह में साध्वी जिनरेखा जी ने उपदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति के चार आदर्श है मैत्री, प्रमोद, करुणा, मध्यस्थता ये तत्व समाज में सहिष्णुता, सद्भावना का वातावरण निर्मित करते है ईर्ष्या आत्म साधना में बाधक तत्व है दावा पेश नहीं कर मध्यस्थता की भावना का विकास करे, वही समाज आगे बढ़ता है जिसमें प्रमोद भावना होती है। बुजुर्गों की सलाह, युवकों की शक्ति से हर कार्य सुगमता से होता है यहाँ साधना का अच्छा वातावरण मिला तेरापंथ समाज बायतु श्रद्धाभक्ति भरा क्षेत्र है जिस पर सदैव गुरु कृपा रहती है।
साध्वी मधुरयशा जी ने कहा चातुर्मासकाल में सम्यकत्व, श्रद्धा, संयम की त्रिवेणी बहती रहें आत्मा के उर्ध्वारोहण की प्रेरणा मिलती रहें। साध्वी श्वेतप्रभा जी ने बायतू चातुर्मास को ऐतिहासिक बताते हुए उत्साह से सभी को संघ व संघपति के प्रति निष्ठा समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। साध्वी धवलप्रभा जी ने अपनी जन्मभूमि में चातुर्मास को विशेष बताते हुए निरंतर ज्ञानशाला संचालन, शनिवार सामयिक,जागरूक श्रावक बन धर्म उपासना करने की प्रेरणा दी। साध्वी मार्दवयशा जी ने अपनी कर्मभूमि में चातुर्मास का अनुभव बताते हुए कहा बायतु क्षेत्र साताकारी क्षेत्र है श्रावक समाज में अच्छी जागरूकता है सभी ज्ञान दर्शन के क्षेत्र में उन्नति करते रहे। साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राकेश जैन, संरक्षक नेमीचंद छाजेड़, कोषाध्यक्ष मदनलाल बालड़, सम्पत राज बालड़, अशोक मण्डोतर, महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन, भूमि जैन, मनन दर्शन बालड़, संगीता बालड़, पिंकी गोलेच्छा, दिशा भंसाली, कन्यामंडल संयोजिका हर्षिता भंसाली, अमृत बालड़ सहित कन्यामंडल, महिला मंडल तथा बालड़ परिवार द्वारा सामूहिक गीत, कविता, भाषण, मुक्तक के माध्यम से साध्वीश्री के प्रति मंगल कामना व्यक्त की कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज चौपड़ा ने करते हुए सभी साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम में बायतु भोपजी सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र चौपड़ा, मांगीलाल बालड, भागीरथ गोलेच्छा, राजेश बालड़, चंदन मल भंसाली, अशोक मंडोतर, जेठमल छाजेड़, पुखराज बालड़, नेमीचंद बालड़,जुगराज मालू, मंत्री कंचन मालू, पुष्पा देवी बालड़, सुशीला देवी चौपड़ा, केशर देवी, मोहनी देवी आदि उपस्थित रहे।