श्रावक सम्मेलन का आयोजन

संस्थाएं

श्रावक सम्मेलन का आयोजन

वाशी।
शासनश्री साध्वी कैलाशवती जी, सहवर्तीनी साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में एक शाम महाप्रज्ञ के नाम एवं श्रावक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण तेममं द्वारा किया गया। स्वागत वक्तव्य तेयुप अध्यक्ष नितेश बाफना ने किया। गायिका दिव्या बोलिया तथा नवीन गोखरू खारघर द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में तेरापंथ महासभा प्रभारी दिनेश सुतरिया, तेरापंथ सभा, मुंबई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बोहरा, तेममं, मुंबई अध्यक्ष रचना हिरण, तेरापंथ सभा, मंुबई कार्यकारिणी सदस्य पंकज चंडालिया ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी सम्यक्त्वयशाजी, जैनम ग्रुप एवं तेयुप कोपरखैरने द्वारा गीत की प्रस्तुति दी। कविता पदम कावड़िया ने प्रस्तुति दी। साध्वी पंकजश्री जी ने कहा कि नवी मंुबई से विशेष संघ के रूप में ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में गुरुदेव के दर्शन करके वाशी में मर्यादा महोत्सव के लिए निवेदन किया जाना चाहिए।
साध्वी शारदाप्रभाजी ने चातुर्मास को कैसे सफल बनाया जाए पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक महेंद्र कुमार अशोक कुमार बड़ौला एवं वर्दीचंद विनोद कुमार राकेश कुमार नीरज कुमार बम्ब, गायक दिव्या बोलिया, गायक नवीन गोखरू का तेरापंथ समाज, वाशी द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। लगभग 350 श्रावक समाज की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सभा, वाशी मंत्री अशोक बड़ोला ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप पूर्व अध्यक्ष रंजीत खाटेड़ ने किया।