आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर

राजसमंद।
शासनश्री मुनि रविंद्र कुमार जी, मुनि प्रसन्न कुमार जी एवं मुनि धर्मेश कुमार जी के सान्निध्य में अणुव्रत विश्व भारती, राजसमंद में आचार्यश्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनि रविंद्र कुमार जी ने कहा कि व्यापार में प्रामाणिक रहना, किसी वस्तु में मिलावट कर या नकली को असली बताकर व्यापार नहीं करना अणुव्रत का उद्देश्य है। मुनि प्रसन्न कुमार जी ने जाति, रंग, संप्रदाय, देश और भाषा का भेदभाव न रखते हुए मनुष्य मात्र को आत्मसंयम की प्रेरणा दी। मुनि धर्मेश कुमार जी ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन का उद्देश्य हिंसात्मक उपद्रवों एवं तोड़-फोड़मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लेना, धार्मिक सहिष्णुता का भाव रखना एवं मैत्री, एकता, शांति, आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा रखना है। मुनि अतुल कुमार जी ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन एक त्याग व संयम का आंदोलन है। परमपूज्य अणुव्रत प्रवर्तक आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में डॉ0 मुनि विनोद कुमार जी, मुनि अजय प्रकाश जी, मुनि मोक्ष कुमार जी ने आचार्यश्री तुलसी के जीवन पर अपने विचार रखे। पूर्व न्यायाधीश डॉ0 बसंतीलाल बाबेल, विकास परिषद सदस्य पदमचंद पटावरी, अणुविभा अध्यक्ष संचय जैन, उपाध्यक्ष अशोक डूंगरवाल, बोधिस्थल मंत्री मंजु बडोला, महिला मंडल अध्यक्षा डॉ0 सीमा कावड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष डॉ0 वीरेंद्र महात्मा, शिक्षाविद डॉ0 राकेश तेलंग ने विचार रखे। डॉ0 नीना कावड़िया, लता मादरेचा ने अणुव्रत गीत प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल, राजसमंद ने स्मृति गीत प्रस्तुत किया। मंगलाचरण जीनल डूंगरवाल ने किया। गणेश लाल कच्छारा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि अतुल कुमार जी ने किया।