संतों का आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

संतों का आध्यात्मिक मिलन

राजाराजेश्वरी नगर।
मुनि अर्हत कुमार जी एवं मुनि रश्मि कुमार जी का आध्यात्मिक मिलन राजाराजेश्वरी नगर में विशाल जनमेदिनी की उपस्थिति में हुआ। तेरापंथ भवन से आर0आर0 नगर आर्च तक मुनि अर्हत् कुमार जी श्रावक समाज के साथ पहुँचे वहाँ मुनि रश्मि कुमार जी के पहुँचते ही संतों के मिलन ने वात्सल्य एवं सम्मान के अद्भुत संगम की अनुभूति करवाई। वहाँ से विशाल जुलूस के साथ तेरापंथ भवन में संतों का पदार्पण हुआ। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल की बहनों ने सुमधुर मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मनोज डागा ने पूरे श्रावक समाज की ओर से संतों का अभिनंदन किया।
मुनि भरत कुमार जी ने मिलन शब्द को विश्लेषित करते हुए कहा कि ऐसा मिलन जीवन में आ जाए तो घर स्वर्ग बन जाए। प्रियांशु मुनि ने भी अपने विचार रखे। मुनि जयदीपकुमार जी ने कहा कि दो सिंघाड़ों का मिलन हमारे संघ की गरिमा है। संतों की मिलनसरिता एवं प्रमोद भावना श्रावकों के लिए उदाहरण है। मुनि अर्हत कुमार जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। मुनि रश्मि कुमार जी भीलवाड़ा से 3000 किलोमीटर की यात्रा करके यहाँ पधारे। मुनि रश्मि कुमारजी ने इसे गुरुकृपा का प्रसाद बताया तथा गीतिका के द्वारा अपने भावों को व्यक्त किया।
संस्थापक अध्यक्ष कमल दुगड़, तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, तेममं अध्यक्ष लता बाफना, गांधीनगर अध्यक्ष सुरेश दक, विजयनगर के अध्यक्ष राजेश चावत, अभातेममं से वीणा बैद, मधु कटारिया, तेममं विजयनगर के अध्यक्ष प्रेम भंसाली, टीपीएफ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मालू एवं अनेक गणमान्य लोगों ने भावाभिव्यक्ति दी। विजयनगर महिला मंडल ने अभातेममं द्वारा संयोजित इम्पैक्ट 360 के लोगों का अनावरण मुनिगण के सान्निध्य में किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि विक्रम महेर ने किया। आभार गुलाब बांठिया ने व्यक्त किया।