वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

गंगाशहर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं, गंगाशहर के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा मुनि शांतिकुमार जी के सान्निध्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘तकनीकी विकास हितकर या अहितकर’ विषय पर आधारित इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं विषय पर तीन राउंड्स के जरिए अपने विचार रखे। ललित राखेचा एवं जय नाहटा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मुनि जितेंद्र कुमार जी ने कहा कि तकनीकी विकास की अति होने के कारण आज जो भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात हो रहा है वह खतरनाक है। तकनीक के उपयोग की अति आज पारिवारिक सामंजस्य को मिटाने का कार्य कर रही है। बाल पीढ़ी में भी संस्कारों के अल्पीकरण में कहीं-न-कहीं इन सब चीजों की अति मुख्य कारण है। तकनीक का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं अच्छे कार्यों में हो यह जरूरी है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुरभि नाहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पूजा बुच्चा एवं जया शर्मा तीसरे स्थान पर रही। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा ममता रांका ने निर्णायकों का साहित्य द्वारा सम्मान किया।