जैन विद्या प्रमाण पत्र वितरण समारोह के आयोजन

जैन विद्या प्रमाण पत्र वितरण समारोह के आयोजन

कांदिवली (मुंबई)।
संस्कृति संकाय के तत्त्वावधान में जैन विद्या प्रमाण पत्र वितरण समारोह एवं उल्लास कार्यक्रम साध्वी निर्वाणश्री जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। साध्वी निर्वाणश्री जी के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंगलाचरण जैन विद्या परीक्षार्थियों द्वारा किया गया। साध्वी निर्वाणश्री जी ने अपना उद्बोधन दिया। डॉ0 साध्वी योगक्षेमप्रभा जी ने कहा कि आत्मविद्या जगत की समस्त विद्या में सबसे सर्वश्रेष्ठ विद्या है। अनुभव संभाषण महावीर जैन एवं पार्थ दुगड़ ने दिया। जैन विद्या, सम्यक् दर्शन कार्यशाला, आगम-मंथन प्रतियोगिता गतिविधियों की जानकारी, वेस्टर्न जोन आंचलिक संयोजिका निर्मला नौलखा ने दी। संचालन कांदिवली केंद्र व्यवस्थापिका संगीता इंटोदिया ने किया।