महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

चेन्नई
साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में महिला मंडल के तत्त्वावधान में रात्रिकालीन कार्यक्रम में हाईटेक अंताक्षरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से हुई। कार्यक्रम का संचालन राजेश खटेड़ ने किया। संयोजिका सपना श्रीमाल ने प्रतियोगियों को ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप चार ग्रुप में विभाजित किया। साध्वीश्री जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का विकास भी होता है। ऐसे कार्यक्रमों से सभी को जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थिति सभी का स्वागत मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। लगभग 45 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त किया ज्ञान टीम ने, द्वितीय स्थान दर्शन एवं तृतीय स्थान तप ने प्राप्त किया। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों का एवं खटेड़ बंधु का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार राजेश खटेड़, जैनेंद्र, वंदना एवं याशिका खटेड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों का पूरा सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका बसंता बाबेल ने किया।
स अभातेममं द्वारा निर्देशित एवं तेममं के तत्त्वावधान में आयोजित रूपांतरण एक्सप्रेस प्रतिक्रमण कार्यशाला को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि प्रश्न किया गयाµप्रतिक्रमण से जीव क्या प्राप्त करता है? आगमिक समाधान मिला, व्रतों में होने वाले दोष रूपी छिद्रों को आवरण प्रदान करने का काम प्रतिक्रमण करता है। ऐसा करने से आश्रव को रोका जा सकता है। प्रतिक्रमण करने वाला समाधिस्थ होकर साधना के पवित्र उपहार समाधि को प्राप्त कर लेता है। अतीत का अवलोकन कर होने वाली भूलों के लिए प्रायश्चित करता है। प्रतिक्रमण आंतरिक स्नान की प्रवृत्ति है। जिससे आत्मा विशुद्ध होती है।
महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया। इस अवसर पर साध्वी डॉ0 राजुलप्रभा जी ने कहा कि मन की ग्रंथियों का विमोचन करने के लिए प्रतिक्रमण एक अनूठी पद्धति है। उन्होंने प्रतिक्रमण को सुख का उपवन बताया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री रीमा सिंघवी ने किया एवं सहमंत्री कंचन भंडारी ने आभार ज्ञापित किया।