रिश्तों का उत्सव मनाएँ

संस्थाएं

रिश्तों का उत्सव मनाएँ

रोहिणी, दिल्ली।
तेममं द्वारा डॉ0 साध्वी कुंदनरेखा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया। युवतियों द्वारा प्रेरणा सम्मान से मंगलाचरण किया। महिला मंडल की अध्यक्ष मंजु जैन ने सभी का स्वागत किया। देवरानी-जेठानी के जोड़े के रूप में बड़े ही उत्साह से 11 जोड़ियों ने भाग लिया। साथ ही दीपावली के मौके को देखते हुए वंदनवार व रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बहनों ने उत्साह से भाग लिया।
डॉ0 साध्वी कुंदनरेखा जी ने अभातेममं की सराहना करते हुए कहा कि अभातेममं ने बहुत ही अच्छे विषय पर कार्यशाला रखी है तथा संयुक्त परिवार के महत्त्व के बारे में बताया। प्रत्येक देवरानी-जेठानी ने अपने रिश्तों की अहमियत बताते हुए अपने विचार रखे। अभातेममं कोष ट्रस्टी पुष्पा बैंगानी ने रिश्तों की घनिष्ठता, प्रेम और स्नेह का महत्त्व बताया। सभी देवरानी-जेठानी का दुपट्टे से सम्मान किया गया। ‘कितना पहचानते हैं आप एक-दूसरे को’ प्रश्नोत्तर द्वारा देवरानी-जेठानी की छोटी-सी परीक्षा ली गई। उनके विचारों और प्रश्नों के आधार पर प्रथम स्थान सोनू बैद व ममता बैद, द्वितीय स्थान पर नीतू गोलछा व मीनू गोलछा और प्रीति घोषल व बबीता घोषल संयुक्त रूप से रहे। जिसकी जज पुष्पा बैंगानी थे।
रंगोली प्रतियोगिता के जज सरोज छाजेड़ व सज्जन गिड़िया थे। अलका सुराणा व जयश्री सेठिया संयुक्त रूप से प्रथम, गरिमा सुराणा द्वितीय और श्रद्धा सुराणा व प्रीति पारख संयुक्त रूप से तृतीय रही। वंदनवार प्रतियोगिता के जज सरिता चोपड़ा व मीना रायजादा थे। प्रीति पारख प्रथम, रोहिणी जैन द्वितीय और शालिनी रामपुरिया तृतीय स्थान पर रहे। सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री इंदिरा सुराना ने किया। आभार मंडल के उपाध्यक्ष सरोज सिपानी ने किया।