क्षमा पर कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

क्षमा पर कार्यशाला का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में रूपांतरण शिल्पशाला के अंतर्गत क्षमा पर कार्यशाला का आयोजन महिला मंडल द्वारा हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी अमितरेखा जी द्वारा रचित क्षमा गीतिका मंगलाचरण के रूप में मंडल की बहनों द्वारा प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष सुमन पटावरी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति बहनों से क्षमायाचना की और क्षमा पर अपने विचार व्यक्त किए।
साध्वी अमितरेखा जी ने कहा कि क्षमा दो शब्दों का वाक्य है हमारे सामने कैसी भी परिस्थिति आए हमें धैर्य को नहीं छोड़ना चाहिए और क्षमा का भाव रखना चाहिए। शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने दस धर्मों में पहला धर्म क्षमा धर्म के बारे में उद्बोधन दिया। हमें मैत्री की भावना, सहनशक्ति और शांति से जीवन जीना चाहिए। सहमंत्री हेमलता सुराणा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सीमा छाजेड़ ने किया।