अपने व्यवहार में बदलाव लाइए

संस्थाएं

अपने व्यवहार में बदलाव लाइए

चंडीगढ़।
हमें किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुद में परिवर्तन लाने की जरूरत है। अपने व्यवहार में थोड़ा-सा बदलाव करके आप अनेक खुशियाँ पा सकते हैं। असल में ऐसे व्यक्ति कभी खुश हो ही नहीं सकते, जो अपने वर्तमान में संतुष्ट न हों और हमेशा भविष्य में अपनी खुशियों की तलाश करते हैं। लेकिन अपने जीवन में खुश वही व्यक्ति रहता है जो अपनी छोटी-छोटी सफलताओं पर गर्व करता है। यह विचार मनीषी संत मुनि विनय कुमार जी ‘आलोक’ ने अणुव्रत भवन, तुलसी सभागार में सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
मुनिश्री ने कहा कि सकारात्मक विचारों से हमें ऊर्जा मिलती है और इससे हम अपनी समस्याओं से निपट सकते हैं। जब हमें समस्याएँ नहीं होंगी तो हम हमेशा खुश रहेंगे।मुनिश्री ने कहा कि जीवन में खुश रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने जीवन से नीरस रंगों को दूर करके उसमें उजले रंग भरें। सफलता और असफलता हमारे जीवन का हिस्सा है। दोनों ही स्थिति में मनुष्य को सामान्य बने रहना चाहिए। खुश रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमें नकारात्मक सोच को दूर करके सकारात्मक विचारों को अपने पास रखना चाहिए।