
आदर्श की जीवंतता है - अहिंसा
राजराजेश्वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्निध्य में महिला मंडल के तत्त्वावधान में आदर्श की जीवंतता है - अहिंसा के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम परमेष्ठि वंदना का संगान किया गया। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया। साध्वी निर्भयप्रभा जी ने कहा कि कथनी-करनी की समानता और आपसी सामंजस्य हो तो हिंसा की संभावना कम रहेगी। साध्वी उदितप्रभा जी ने कहा कि अहिंसा को अपने आचार में उतारना होगा। साध्वी चेलनाश्री जी ने गीतिका की प्रस्तुति दी। शासनश्री मंजु रेखा जी एवं साध्वी कंचनप्रभा जी ने उद्बोधन दिया।
महिला मंडल की अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। धन्यवाद ममता दुगड़ ने किया। कार्यशाला का संचालन सहमंत्री हेमलता सुराणा ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष सरोज बैद एवं अच्छी संख्या में बहनें उपस्थित थीं।