अवबोध

स्वाध्याय

अवबोध

धर्म बोध
भाव धर्म

प्रश्न 27 : चार भाव कहाँ होते हैं?
उत्तर : क्षायिक सम्यक्त्वी गृहस्थ व सामायिक आदि चार चारित्र वालों में भाव चार-औदयिक, क्षायिक, क्षायोपशमिक, पारिणामिक।
औपशमिक सम्यक्त्वी यथाख्यात चारित्र वालों में भाव चार-क्षायिक भाव छोड़कर।
प्रश्न 28 : पाँच भाव कहाँ होते हैं?
उत्तर : क्षायिक सम्यक्त्वी औपशमिक चारित्र वालों में भाव पाँचों ही होते हैं। ये मात्र ग्यारहवें गुणस्थान में होते हैं।
प्रश्न 29 : पाँच भाव में ज्ञेय, हेय व उपादेय कितने हैं?
उत्तर : ज्ञेय पाँचों ही भाव हैं। हेय एक औदयिक भाव है। पारिणामिक भाव हेय व उपादेय दोनों हैं। शेष तीन भाव उपादेय हैं। (क्रमश:)