ननद-भाभी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

ननद-भाभी कार्यशाला का आयोजन

सांताक्रुज।
साध्वी संयमलता जी के सान्निध्य में अभातेममं के निर्देशन में तेममं, मुंबई के तत्त्वावधान में सांताक्रुज महिला मंडल द्वारा ननद-भाभी कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी संयमलता जी ने ‘इस रिश्ते का क्या महत्त्व है’ उसके बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात साध्वी मार्दवयशा जी ने ननद-भाभी रिश्ते पर एक गीतिका का संगान किया। अंत में साध्वी रौनकप्रभा जी ने ननद-भाभी के प्यारे से रिश्ते को एक प्रेरित कहानी के माध्यम से समझाया। संचालन संयोजिका ममता कोठारी ने किया। कार्यक्रम में सह-संयोजिका डिंपल परमार, माया बाफना, कार्यसमिति सदस्य एवं महिला मंडल से लगभग 48 महिलाओं की सराहनीय उपस्थिति रही। साध्वी संयमलता जी ने कहा कि इस कार्यशाला की सही निष्पत्ति तभी सार्थक है कि हम अपने निजी जीवन में ननद-भाभी के इस सुंदर रिश्ते को महत्त्व दें।