आचार्य पद का विसर्जन कर दिया जगत को विसर्जन का महान सूत्र

संस्थाएं

आचार्य पद का विसर्जन कर दिया जगत को विसर्जन का महान सूत्र

चेन्नई, नार्थ टाउन
गणाधिपति गुरुदेवश्री तुलसी का 27वां महाप्रयाण दिवस अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ठाणा-4, साध्वी लावण्याश्रीजी ठाणा-3, समणी डॉक्टर ज्योतिप्रज्ञाजी एवं मानसप्रज्ञाजी के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। देवांशु पारख ने मंगलाचरण का सुंदर संगान किया। शासनश्री साध्वी शिवमालाजी ने गणाधिपति गुरुदेवश्री तुलसी के विराट व्यक्तित्व की विशेषताओं को विरल बताते हुए अपने जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों का उल्लेख धर्मसभा मे प्रस्तुत किए। साध्वी लावण्याश्रीजी ने गुरुदेव तुलसी द्वारा प्रदत विसर्जन सूत्र की व्याख्या करते हुए, उसी सूत्र को अपनाने की, जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समणी डॉ. ज्योतिप्रज्ञाजी ने 'अनासक्त चेतना का विकास कैसे हो' एवं गुरुदेव तुलसी के अनुपम अवदान की व्याख्या करते हुए तुलसी शब्द के इंग्लिश में पांच शब्द को विश्लेषण करते हुए जीवन की विशेषताओं को बताया। साध्वीजी ने सात मिनट जाप करवाया। साध्वीवृंद व समणीवृंद द्वारा गीतिका का सुंदर संगान हुआ। चेन्नई महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए महिला मंडल की ओर से गुरुदेव श्री तुलसी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला मंडल द्वारा विसर्जन दिवस के उपलक्ष्य में सुंदर गीतिका की प्रस्तुति रही।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा चेन्नई अध्यक्ष उगमराज सांड, अभातेममं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या माला कातरेला, तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारेलाल पितलिया, साहुकारपेट ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विमल चिप्पड़, ट्रिप्लीकेन से गौतमचन्द सेठिया, नार्थ टाउन तेरापंथ परिवार से अध्यक्ष राजकरण बैद, महावीर संचेती, वरिष्ठ श्रावक सोहनलाल खाटेंड़, मुमुक्षु कोमलबाई आदि गणमान्य व्यक्ति ने अपने विचार व्यक्त किए। नॉर्थ टाउन के भाइयों ने विसर्जन दिवस के उपलक्ष में गीतिका प्रस्तुत की। तुलसी अष्टकम का संगान मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी अमितरेखाजी ने किया। महिला मंडल की ओर से मंत्री रीमा सिंघवी ने एवं नार्थ टाउन के मंत्री पुखराज पारख ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उपस्थित सभी को विसर्जन दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प पत्र दिए गए एवं भरने की प्रेरणा दी गई। साध्वीश्रीजी के मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।