धर्मसंघ को अनेेक अवदान दिये

संस्थाएं

धर्मसंघ को अनेेक अवदान दिये

जसोल
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा मुनि सुमतिकुमारजी व मुनि जयकुमारजी के सानिध्य में आचार्यश्री तुलसी का 27वां महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया।
मुनि सुमतिकुमारजी ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा तुलसी अष्टकम से मंगलाचरण किया गया। मुनि सुमतिकुमारजी ने सामूहिक जप और ध्यान का प्रयोग करवाया।
कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अशोककुमार तातेड़, सिवांची मालाणी तेरापंथ संस्थान अध्यक्ष डुंगरचन्द सालेचा, उपासक मोतीलाल जीरावला, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा ने अपने विचारों की प्रस्तुति देकर अपने आराध्य की अभिवंदना की।
मुनि सुमतिकुमारजी ने कहा कि 22 वर्ष की छोटी उम्र में आचार्य बनने के पश्चात लगभग 60 वर्ष तक आचार्यश्री तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को अणुव्रत आंदोलन, समण श्रेणी, जीवन विज्ञान जैसे कई नएनए अवदान दिए।
दीक्षा से पहले बहिनों को शिक्षा में सुदृढ़ करने हेतु पारमार्थिक शिक्षण संस्था का प्रकल्प दिया। अपनी पैनी नजर से मुनि नथमल से आचार्य महाप्रज्ञ, मुनि मुदित से महाश्रमण एवं साध्वी कनकप्रभा से साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जैसी महान विभूतियों का निर्माण कर तेरापंथ धर्मसंघ को उपकृत किया। साधु-साध्वी ही नहीं, श्रावक समाज, जैन जैनेतर समाज का भी उद्धार किया। मुनिश्री द्वारा ‘कैसी वह कोमल काया रे’ गीत का गीत का संगान किया गया। महिला मंडल द्वारा परिग्रह विसर्जन के फॉर्म भरवाए गए।