अणुव्रत समिति सक्रिय होकर जन-जन तक अणुव्रत पहुँचाए

संस्थाएं

अणुव्रत समिति सक्रिय होकर जन-जन तक अणुव्रत पहुँचाए

नोखा
आचार्यश्री तुलसी क्रांतिकारी आचार्य थे। उन्होंने मानव मात्र के कल्याण हेतु ‘अणुव्रत धर्म’ स्थापित किया। छोटे-छोटे संकल्प व्यसनमुक्त, अस्पृष्यता निवारण, रूढ़िवादी उन्मुलन, चुनाव में शुद्धिकरण आदि जन-जन तक पहुँचे, आंदोलन चलाया। 75वीं वर्षगाँठ अमृत महोत्सव पर इसकी विशेष गूँज होनी चाहिए। नोखा में भी घर-घर जागृति हो-यह उद्गार शासन गौरव साध्वी राजीमती जी ने कहे। अणुव्रत समिति राज्य प्रभारी विनोद बच्छावत ने वर्तमान में अणुव्रत की उपयोगिता-स्वच्छ राजनीति, प्रत्येक मंगलवार को संयम दिवस मनाना-मानव सुखी बने व्यापक जानकारी दी।
अणुव्रत समिति, नोखा अध्यक्ष जयश्री भूरा ने नए चुनाव जल्दी करवाने की घोषणा करते हुए वर्तमान की समस्या का समाधन अणुव्रत बताया। सभा उपाध्यक्ष इंदरचंद बैद, परामर्शक निर्मल भूरा, तेयुप अध्यक्ष गजेंद्र पारख, मंत्री अरिहंत सुखलेचा, सदस्य हंसराज भूरा, महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा मंजु बैद आदि ने अणुव्रत पर विचार रखे। साहित्य भेंट करके राज्य प्रभारी विनोद बच्छावत का सम्मान किया गया। संचालन इंदरचंद बैद ने किया।