
जैन संस्कार विधि द्वारा तप अनुष्ठान संपूर्ति
उधना
मोखुंदा राजस्थान निवासी, उधना (सूरत) प्रवासी छीतरमल गन्ना की धर्मपत्नी केसर देवी ने मासखमण (31 दिन) की तपस्या के तप अनुष्ठान की संपन्नता का कार्यक्रम उनके निवास स्थान तेरापंथ भवन, उधना के समीप साईं रेसिडेंसी में समायोजित किया गया। ह्री संस्कारक अर्जुन मेड़तवाल एवं धी संस्कारक ललित चंडालिया ने जैन संस्कार विधि के अंतर्गत संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि से यह कार्यक्रम संपन्न करवाया। नमस्कार महामंत्र के समवेत उच्चारण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्कारक अर्जुन मेडतवाल ने मासखमण तपस्या को कर्म निर्जरा का अमोघ साधन बताते हुए केसरदेवी के मासखमण तप की अनुमोदना की। संस्कारक ललित चंडालिया ने जैन स्तोत्रों की महत्ता का प्रतिपादन किया। तेयुप उधना के विकास कोठारी ने तप अनुमोदना की। तेयुप पूर्व अध्यक्ष विनोद भटेवरा ने अपने मंगल भावों की प्रस्तुति दी। परिवारजनों की ओर से छीतरमल गन्ना ने आभार ज्ञापन किया।