‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ कार्यशाला के आयोजन

असाड़ा
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल, असाडा द्वारा शासनश्री गुप्तिप्रभाजी के सान्निध्य में ‘द पॉवर ऑफ रि साइलेंस’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत में साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। नव युवती बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। मंत्री रक्षा देवी ने विषय की जानकारी दी। तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री कांता देवी ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य पर पूर्ण रूप से सकारात्मक सोच के साथ, पूरी ईमानदारी से, मेहनत से, आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। कामयाबी जरूर मिलेगी। साध्वी मौलिकयशाजी और साध्वी भाविकयशाजी भी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कई बार छोटी-बड़ी चुनौती आती है। उन प्रतिकूल परिस्थितियों में डरे नहीं, घबराए नहीं, पूर्ण आत्मविश्वास के साथ उनका मुक़ाबला करंे, क्योंकि दुनिया में हर प्रोब्लम का सॉल्यूशन जरूर होता है। बस सही नज़रिये से देखने की जरूरत होती है।
शासनश्री साध्वी गुप्तिप्रभाजी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती है। बिना लड़े डरने वालों को कायर कहते हैं। जो चीज हमंे हमारी मेहनत से मिलती है, उसकी खुशी अलग ही होती है। कई बार हम सुनते हैं, अखबार में पढ़ते हैं कि कोई विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गया, किसी व्यापारी को कारोबार में नुकसान हो गया, इसलिए आत्महत्या कर ली। यह मनुष्य जन्म कितनी मुश्किल से मिला है और उसे इस तरह खत्म कर लेने से फिर पीछे परिवार की क्या दशा होती है, माता-पिता के सामने अपने बच्चों को इस तरह से जाते देखना कितना कष्टदायी होता है। अपनी प्रोब्लम को किसी अपने के साथ शेयर करें, चारित्रात्माओं का सान्निध्य प्राप्त करंे, अपनी शक्ति को पहचानें। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन व संचालन मंत्री रक्षा देवी बालड़ ने किया। कार्यक्रम में बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।