
‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ कार्यशाला के आयोजन
गंगाशहर
अभातेममं निर्देशित कार्यशाला ‘दि पॉवर ऑफ रिसाईलेंस’ का आयोजन सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी शशिरेखाजी एवं साध्वी ललितकलाजी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण तथा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीत से हुआ। मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने विषय की जानकारी देते हुए बताया कि रिसाईलेंस का मतलब है विकट परिस्थितियों में उनसे लड़कर प्रस्तुत होना, बॉउन्स बैक करना। उन्होंने पहली भारतीय दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की कहानी सुनाते हुए सबको प्रेरणा दी कि हमें भी उनकी तरह मुश्किलों में अपने पूरे जोश और जुनून के साथ फिर से नई शुरुआत करनी चाहिए।
साध्वी ललितकलाजी ने बताया कि सुई की तरह सबको जोड़ते हुए चलो तथा बाल की तरह अपने विचारों को लचीला बनाओ, उससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। साध्वी शशिरेखाजी ने अनाग्रह चेतना को बढ़ाने की तथा हर समय सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी। आभार तेममं अध्यक्ष संजू लालानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री बिंदु छाजेड़ द्वारा किया गया।