रिवील क्विज कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

रिवील क्विज कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर
प्राचीन ढ़ालों के आधार पर रिवील क्विज रोचक प्रस्तुति ‘शासन गौरव’ साध्वी कनकश्रीजी ‘लाडनूं’ के सान्निध्य में अणुविभा केन्द्र जयपुर के महाप्रज्ञ सभागार में हुई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित रिवील क्विज कार्यक्रम को महिला मंडल जयपुर शहर द्वारा अत्यंत कलात्मक ढ़ंग से आयोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत की प्रस्तुति मंडल की संगायिका बहनों द्वारा समवेत स्वरों से हुई। मंडल की पूर्व अध्यक्षा गुलाब बोथरा एवं गरिमा बरड़िया ने कार्यक्रम की थीम को नई विधा मंे प्रस्तुत किया। अध्यक्षा नीरू मेहता द्वारा स्वागत भाषण हुआ। वीणा भांडिया ने आयोज्य कार्यक्रम का परिचय देेते हुए कहा प्रस्तुत क्विज प्रतियोगिता प्राचीन पांच गीतिकाओं विघ्न हरण की ढ़ाल, मुणिंद मोरा, भिक्षु म्हारे प्रगट्याजी, आराधना एवं जम्बूस्वामी के आधार पर होगी। उन्होंने क्विज की प्रक्रिया एवं नियमों की भी जानकारी दी।
20 प्रतिभागी बहनों की पांच-पांच सदस्यों की चार टीमों के नाम निर्धारित किये गये - 1. विघ्न हरण 2. जम्बूकुमार 3. मुणिंद मोरा तथा 4. आराधना। चारों टीमों से कई राउंड्स में अनेक प्रश्न पूछे गये। सभी ने तत्परता से प्रायः सही उत्तर दिये। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. कांता छाजेड़ एवं प्रतिभा बरड़िया ने पूरी सजगता से अपना दायित्व निभाया। उनके निर्णय के आधार पर जम्बू स्वामी टीम प्रथम स्थान पर रही, आराधना टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मंडल द्वारा दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। संभागी सभी बहिनों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद् से भी अनेक प्रश्न पूछे गये। जिससे कार्यक्रम की रोचकता ओर अधिक बढ़ गई।
मंत्री निलिमा बैद ने धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता में शासन गौरव साध्वीश्रीजी की उत्साहवर्धक प्रेरणा एवं साध्वी मधुलताजी द्वारा दिया गया सघन प्रशिक्षण मजबूत आधार बना है। उन्होंने हम प्रशिक्षु बहनों को पन्द्रह दिनों तक निरंतर पांचों गीतिकाओं की रागें-लय, उच्चारण शुद्धि, अर्थ आदि को समझाने व सिखाने में विशेष परिश्रम किया। साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता तथा सभी सहयोगी बहनों के प्रति मंडल की तरफ से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा भांडिया एवं गरिमा बरड़िया का विशेष योगदान रहा।