पुरानी ढालो का पुनरावर्तन कार्यशाला

संस्थाएं

पुरानी ढालो का पुनरावर्तन कार्यशाला

असाडा
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार असाडा तेरापंथ महिला मंडल ने ‘रिविवल- पुरानी ढ़ालों का पुनरावर्तन’ कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के द्वारा हुआ। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल की बहनों के द्वारा किया गया। सहमंत्री ने स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में श्रीमज्जयाचार्य द्वारा रचित ढालों की चमत्कारी शक्ति के बारे में जानकारी दी। ढाले कब और क्यों रची गई उसके बारे मे बताया। यह प्रतियोगिता चार राउंड में रखी गई। सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बहिनों ने उन गीतिकाओं को कंठस्थ करने का भाव रखा। कार्यक्रम में शिखा देवी भंसाली, कांता देवी बालर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुखी देवी बालर, ममता देवी भंसाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और हिना देवी बालर ने तृतीय स्थान किया। बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही।