द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला

संस्थाएं

द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला

मदुरै
तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड की कार्यशाला रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत से की। मुंबई से पधारे प्रवक्ता उपासक सुरेश ओसवाल एवं उपासक अशोक चौधरी ने बताया कि सबकॉन्शियस माइंड का मतलब होता है- अवचेतन मन। हमारा मन दो भागों में विभक्त है। पहला कॉन्शियस माइंड और दूसरा सबकॉन्शियस माइंड। जब हम किसी भी चीज को ज्यादा दिन तक याद रखते हैं तो वह हमारे सबकॉन्शियस माइंड में याद होता है। सबकॉन्शियस माइंड का पावर बहुत ही अधिक और अद्भुत होता है। अगर हम कोई भी कार्य करना चाहते हैं तो बस अपने अवचेतन मन को बता देना है और चेतन मन उस कार्य को अपने आप कर देता है। यह हमारे सबकॉन्शियस माइंड की पावर है और कहानी के माध्यम से बताया कि आलवेस थिंक पॉजीटिव एंड ट्रेन योर माइंड एंड सॉल। तेरापंथी सभा अध्यक्ष अशोक जीरावला, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा लता कोठारी, तेरापंथ युवक परिषद् मंत्री राजकुमार नाहटा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन ते0म0म0 मंत्री सुनिता कोठारी ने किया।