
द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला
कोयंबटूर
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल ने द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कनकप्रभा बुच्चा व शोभा बुच्चा ने मंगलाचरण से किया। मंडल की बहिन बबीता गुनेचा व रुपकला भंडारी ने प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्ष मंजू सेठिया ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। उपासक श्रेणी के प्रचेता सुरेंद्र सेठिया ने बहुत ही सरल वह सुंदर तरीके से समझाया कि चेतन और अवचेतन मन क्या है और कैसे काम करते हैं। हमारा अवचेतन मन इतना शक्तिशाली है कि अगर हम अपने अंदर अपने दिल-दिमाग में बैठा लें कि मुझे दुनिया का सबसे अमीर और सफल आदमी बनना है तो हमारा अवचेतन मन हमारे लिए रास्ता बनाना शुरू कर देता है। अवचेतन मन शरीर की हर क्रियाओं को कंट्रोल करता है। कार्यशाला में लगभग 60 भाई-बहिनों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुमन सुराणा ने किया। कार्यशाला का संचालन दीपिका बोथरा ने किया।