
द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला
टापरा
तेरापंथ महिला मंडल टापरा ने मुनि जयकुमारजी के सान्निध्य में द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड कार्यशाला का आयोजन किया। मुनि जयकुमारजी के द्वारा नमस्कार महामन्त्र से कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उसके बाद महिला मंडल के सदस्यों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। तत्पश्चात सोनम बाफना ने कहा कि द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड (अवचेतन मन की शक्ति) अवचेतन मन हमारे भीतर में बहुत से खजाना लिए हुआ है। हमें जरूरत है, उसे सक्रिय करने की। मुनि जयकुमारजी ने फरमाया कि बिना ध्यान के व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है। चिंतन-मनन करना चेतन का काम है। मुनिश्री ने अवचेतन मन से संबंधित एक घटना सुनाई। योग की भाषा में अवचेतन मन को कुंडली भी कहा गया है। मुनिश्री ने 10 मिनट ध्यान-कायोत्सर्ग करवाया। आभार ज्ञापन तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजु देवी गोलेच्छा ने किया।