उड़ान ज्ञान गगन में कार्यशाला

संस्थाएं

उड़ान ज्ञान गगन में कार्यशाला

नंदनवन, मुंबई
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा कार्यशाला ‘उड़ान ज्ञान गगन में’ का आयोजन आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य एवं साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी की प्रेरणा से नंदनवन में किया गया।
मुख्यवक्ता साध्वी प्रबुद्धयशाजी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला की शुरुआत की। विषय ‘क्या आपके पास तेरापंथ का आधार कार्ड है’ को प्रतिपादित करते हुए फरमाया कि स्वयं के व्यक्तित्व की पहचान के लिए क्या आपके पास तेरापंथ का आधार कार्ड है। गुरुधारणा, सम्यकत्व दीक्षा के पांच नियमों की जानकारी दी। देव, गुरु, धर्म पर श्रद्धा रहना आवश्यक है। ऐसी दुर्लभ श्रद्धा हमें विरासत में प्राप्त है। आधुनिकता अच्छी है पर उसके साथ मौलिकता नहीं जानी चाहिए। अनुशासन, सेवा और समर्पण देखना है तो तेरापंथ में देखना चाहिए। क्या आपके जीवन व्यवहार में, आपके संस्कार में तेरापंथ बोलता है। अपना मूल्यांकन स्वयं करें। यह आधार कार्ड आपके जीवन के लिए कल्याणकारी बनेगा।
मुंबई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष विमला कोठारी, मंत्री संगीता चपलोत, अभातेमम ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, तरूणा बोहरा, पूर्वाध्यक्ष मीना सुराणा, प्रेमलता सिसोदिया, भारती सेठिया, रचना हिरण आदि की उपस्थिति रही। सीमा बाफना ने संचालन और आभार ज्ञापन किया। लगभग 900 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।