द पावर आॅफ सेल्फ पावर कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ सेल्फ पावर कार्यशाला का आयोजन

जसोल।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी के सान्निध्य में कंचन देवी ढेलड़िया की अध्यक्षता में ‘द पावर आॅफ सेल्फ पावर’ कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की शुरुआत साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। महिला मंडल द्वारा सामूहिक ‘प्रेरणा गीत’ से मंगलाचरण किया गया। सहमंत्री डिंपल सालेचा ने सभी कार्यशाला के संभागी का स्वागत करते हुए विषय की जानकारी दी। संरक्षिका फेना देवी भंसाली, मुख्य प्रशिक्षिका चंदा चोपड़ा, उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा, लीलादेवी छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी बुरड़ सहित अनेक बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए।
साध्वी शताब्दीप्रभा जी ने बताया कि हर जीव में आत्मशक्ति होती ही है। जरूरत है उसे पहचानने की। ऐसे अनेक उदाहरण हमारे आसपास देखने को मिलते हैं, जिसमें जीव अपने आत्मशक्ति से ज्यादा काम करता है। पहले के जमाने में बहनें एक-एक बोल लेकर कई-कई थोकड़े मुख जबानी याद कर लेती थी। कई लोगों की तपस्या में अपनी आत्मशक्ति दिखती है। कार्यशाला में बहनों की उपस्थिति अच्छी रही। आभार ज्ञापन अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री ममता मेहता ने किया।