तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

कालू

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अलका बैद एवं नीरू पुगलिया के साथ सुदीर्घजीवी साध्वी बिदामां जी के दर्शनार्थ और शाखा मंडल की सार संभाल हेतु पधारे। स्थानीय अध्यक्ष चंद्रकला दुगड़ और मंत्री सुनीता सांड द्वारा तिलक लगा कर स्वागत किया गया। शाखा की सार संभाल का कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी उज्जवलरेखा जी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष व कार्य समिति का स्वागत प्रचार प्रसार मंत्री कल्पना सांड द्वारा किया गया। सुमन नाहटा ने स्वरचित कविता पाठ किया। साध्वी उज्जवलरेखा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी का विकास अत्यंत आवश्यक है वह परिवार के साथ समाज व राष्ट्र को भी पोषित करती है नारी के आज के स्वरूप को देखते हुए साध्वी जी ने गुरुदेव तुलसी के प्रति अत्यंत कृतज्ञता ज्ञापित की। गुरुदेव तुलसी के ही श्रम का यह फल है कि आज अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने केसरिया परिधान को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस तरीके से महिला परिवार व समाज को साथ लेकर चल सकती है। महिलाओं और कन्याओं को तेरापंथ महिला मंडल और कन्या मंडल से जोड़ने के साथ-साथ आगामी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को कालू महिला मंडल के निजी महिला मंडल सेंटर होने पर अत्यधिक गौरव का अनुभव हुआ। उन्होंने कालू के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताई। आचार्यश्री महाश्रमण जी के पट्टोत्सव के उपलक्ष में अधिक से अधिक अठाई व मासखमण तप करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यसमिति सदस्य नीरु पुगलिया और अलका बैद ने नारीलोक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला मंडल संरक्षिका मुल्तानी देवी नाहटा ने आभार ज्ञापन किया। मंच का सफल संचालन अध्यक्ष चंद्रकला दूगड़ द्वारा किया गया।