तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

समाधि केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कार्तिकयशाजी के सान्निध्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीदासर महिला मंडल के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंगलाचरण में मंडल की बहिनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। मंजू बोथरा ने अध्यक्षीय वक्तव्य में नारी के बलिदानों व समाज में योगदानों की चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में समागत डॉ. प्रेरणा जैन ने कहा- नारी समाज के विकास में आचार्य तुलसी का बहुत बड़ा योगदान रहा। आज की नारी शिक्षा, संस्कृति, प्रतिभा, सम्पदा, कार्पोरेट आदि क्षेत्र में आगे बढ़ गयी है। इस अवसर पर महिला मंडल ने शांति देवी बांठिया की सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं का अंकन करते हुए ‘प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया।
शांति देवी बांठिया ने अपने वक्तव्य में समाज व मंडल के प्रति इस सम्मान हेतु आभार ज्ञापन किया। साध्वी कार्तिकयशाजी ने इस अवसर पर कहा- भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मानपूर्ण स्थान रहा है। नारी घर, परिवार, समाज और राष्ट्र की आधार शिला है। साध्वी अमितप्रभाजी ने कहा- मां संस्कारदात्री होती है। नारी से लोक की व्यवस्था संचालित होती है। साध्वी कुलप्रभाजी, भारती संचेती, कन्यामंडल उपसंयोजिका दिव्या दुगड़ ने सामूहिक गीत संगान से अपनी भावना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष अलका बांठिया ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एकता बैंगानी ने किया।