तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

गांधीनगर, बेंगलुरु

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर बेंगलुरु के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के संगान से हुआ। अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल ने आए हुए सभी अतिथियों एवं मंडल की बहनों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामना प्रेषित करते हुए अपने विचार रखें। मंडल की मंत्री ज्योति संचेती ने महिला दिवस की आवश्यकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पहले नारी अपने कार्यों से पहचानी जाती थी। कुछ कारणों से नारी को सुरक्षा की आवश्यकता हुई, कब सुरक्षा रूढ़िवाद में परिवर्तित हो गई पता ही नहीं चला। हमें महिला दिवस की आवश्यकता है ताकि भीतर जो सोई हुई शक्तियां है जिससे हमारी पहचान थी, उसे जागृत करें ,समाज में मुकाम हासिल करें। करियर मंत्रा की संस्थापक मीनाक्षी जैन ने कहा कि नारी जीवन का आधार है। प्रशासनिक क्षेत्र से कविता पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल ने नेशनल अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट फॉर टीचिंग रिसर्च एंड पब्लिकेशन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड, द वर्ल्ड क्लास एजुकेटर अवार्ड प्राप्तकर्ता प्रोफेसर डॉक्टर अंजना गोपी को प्रेरणा सम्मान के द्वारा सम्मानित किया। डॉक्टर अंजना का परिचय पिंकी खाबिया ने दिया और प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन उपाध्यक्ष लता गादिया ने किया। डॉक्टर अंजना ने कहा महिलाएं अपने संकल्प बल को मजबूत करते हुए पारिवारिक एवं सामाजिक दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। मंडल द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में स्कूलों में प्रशिक्षण दे रही बहिनों का सम्मान किया गया।