तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में साउथ हावड़ा महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा की अध्यक्षता में ‘लक्ष्य - संस्था के विकास का’ क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आगाज अभातेममं की संरक्षिका ‘नारी रत्न’ तारा देवी सुराणा ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया। स्थानीय अध्यक्ष चंद्रकांता पुगलिया ने सभी पदाधिकारीगण एवं संभागीय बहनों का स्वागत किया और अपने विचार रखे। नव-युवती बहनों ने प्रेरणा गीत एवं कन्या मंडल ने स्वागत गीत का संगान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है संस्कार निर्माण। महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने अभातेममं के मुख्य योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ‘अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण’ विषय पर विचार प्रस्तुत किए। ट्रस्टी डॉ. सूरज बरड़िया ने अपने वक्तव्य में सभी बहनों को उत्साह के साथ धर्म संघ के सभी कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा दी। युवती बहनों ने एक लघु नाटिका द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपने मन की बात रखी। अभातेममं की ईस्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर एवं साउथ हावड़ा कन्या मंडल संयोजिका जागृति चोरड़िया ने अपने विचार रखे। सभा के मंत्री बसंत पटवारी ने कहा कि सभा और महिला मंडल एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यशाला का कुशल संचालन स्थानीय मंत्री रेखा बैंगानी ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष सरिता सामसुखा ने किया। कार्यशाला में सभा, टीपीफ एवं तेयुप के पदाधिकारीगण की भी विशेष उपस्थित रही। कार्यशाला में लगभग 250 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम संयोजिका सरिता सामसुखा एवं सहसंयोजिका अंजू सिंघी का विशेष सहयोग रहा।