महाश्रमणोस्तु मंगलम् व वर्षीतप अनुमोदना कार्यक्रम

संस्थाएं

महाश्रमणोस्तु मंगलम् व वर्षीतप अनुमोदना कार्यक्रम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार ‘महाश्रमणोस्तु मंगलम्’ व ‘वर्षीतप अनुमोदना’ कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा ‘शासनश्री’ साध्वी शिवमाला जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में समायोजित हुआ। ‘शासनश्री’ साध्वी शिवमाला जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षा कविता आच्छा ने स्वागत व्यक्तव्य के साथ-साथ महत्वपूर्ण सूचनाएं दी। साध्वी अमितरेखा जी ने संयोजन किया। कन्यामंडल की कन्याओं ने महाश्रमण अष्टकम् का संगान कर गुरुवर की अभ्यर्थना की। साध्वी अमित रेखा जी ने आचार्य की आठ संपदाओं का वर्णन बहुत ही सुंदर ढंग से उदाहरण सहित किया। आचार्य महाश्रमण जी की पुस्तक ‘संपन्न बनों’ पर प्रतियोगिता भी करवाई गयी। साध्वी अर्हमप्रभा जी ने आचार्य महाश्रमण जी को समर्पित गीत व मुक्तक का संगान किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में तपस्वी भाई बहनों का परिचय मंत्री सुशीला मोदी ने दिया। ‘शासनश्री’ साध्वी शिवमाला जी अपने प्रेरणा पाथेय में तप की महिमा बताते हुए सभी को तपस्या करने की प्रबल प्रेरणा दी। साध्वीश्री को वर्षीतप की अनुमोदना की भेंट के रूप में सभी श्रावकों ने अपनी इच्छानुसार त्याग प्रत्याख्यान व एक वर्ष के लिए खाद्य संयम के छोटे-छोटे त्याग किये । वर्षीतप रत भाई-बहनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में साध्वीवृंद द्वारा तप-गीतिका का मधुर संगान किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा भी तप अनुमोदना में गीतों का संगान किया गया। मंत्री द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका सरोज लूणिया, मेघा लूणिया एवं रक्षा सेठिया का श्रम नियोजित हुआ। धवल लूणिया का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।