तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा साध्वी रतिप्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में 'महाश्रमणोस्तु मंगलम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाश्रमण अष्टकम से किया गया। आचार्यश्री महाश्रमणजी को समर्पित गीतिका का महिला मंडल द्वारा सगांन किया गया। इस अवसर पर साध्वी रतिप्रभा जी ने कहा कि आचार्य प्रवर में ऐसे गुण हैं जिनकी व्याख्या करना बहुत मुश्किल है। गुरुदेव गुणों के सुमेरु हैं, विशेषताओं के पुंज हैं। गुरुदेव के आभामंडल में जो व्यक्ति जाता है उसको एक नई प्रेरणा, नई ऊर्जा प्राप्त होती है। साध्वी कलाप्रभा जी ने कहा कि आचार्य प्रवर करुणा के महासागर हैं।
आचार्य प्रवर का खाद्य संयम, शरीर संयम, इंद्रिय संयम, वाणी संयम बेजोड़ है। साध्वी मनोज्ञयशा जी ने आचार्य की आठ संपदा में से वचन संपदा के बारे में बताते हुए कहा कि वचन में बहुत मधुरता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रवर की वाणी बहुत तेजस्वी है, वे बहुत कम बोलते हैं और सोच समझ कर तोल-मोल कर बोलते हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आचार्य श्री महाश्रमण जी की पुस्तक 'धम्मो मंगल मुक्किट्ठं' के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन न्यू तेरापंथ भवन में किया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी संभागियों एवं विजेता बहनों को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की।
इस प्रतियोगिता को आयोजित करने में अभातेममं सदस्य मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी मीना ओस्तवाल एवं संगठन मंत्री पिंकी सालेचा का विशेष सहयोग रहा। मंडल द्वारा विजेता ग्रुप को पुरस्कृत किया गया एवं सभी संभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण भूमिका महिला मंडल उपाध्यक्ष चंचल भंडारी, प्रचार प्रसार मंत्री समता भंसाली एवं कन्या मंडल प्रभारी जयश्री बरडिया की रही। इस अवसर पर महिला मंडल सह मंत्री रेखा श्रीमाल, रेखा भंडारी, कोषाध्यक्ष पुष्पा सालेचा, निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्या ओस्तवाल ,परामर्शक कमला ओस्तवाल, पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 100 बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री रेखा बालड ने किया।