गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात कन्या मंडल द्वारा तुलसी अष्टकम के संगान से मंगलाचरण किया गया। साध्वी पल्लवप्रभाजी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। साध्वी वृंद द्वारा सामूहिक गीत का संगान किया गया। साध्वी मनीषाश्रीजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए आचार्य श्री तुलसी का जीवन वृत्तांत बताया। साध्वी मुकुलयशाजी ने गीतिका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी ने गुरुदेव तुलसी के अंतिम समय का दृष्टांत बताया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी भूतोडिया ने कविता के माध्यम से विचार व्यक्त किए। केसरी चंद मालू, सरोज बैद, सज्जन बोकडिया, निर्मल कोठारी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन साध्वी मुकुलयश जी ने किया।