
महाप्रभावक मंत्र साधना का आयोजन
चेन्नई। साध्वी गवेषणाश्रीजी के सान्निध्य में किलपॉक में महाप्रभावक मंत्र साधना का आयोजन रखा गया। साध्वीश्री ने लगभग दो घंटे मंत्र साधना का प्रयोग करवाते हुए साधना के नियमों का उल्लेख किया। साध्वी मंयकप्रभाजी ने कहा कि मंत्र की साधना करने से पहले उसकी विधि जानना जरूरी होता है तभी साधना की सार्थकता होगी। साध्वी दक्षप्रभाजी ने गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ लगभग 250 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।