आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्म दिवस पर विविध आयोजन

आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी संगीतश्रीजी के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ जी का 105वां जन्म दिवस विवेक विहार स्थित शांतिलाल पटावरी के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ साध्वीवृंद द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम् के संगान से हुआ। साध्वीश्री ने कहा- आचार्य महाप्रज्ञ जी प्रज्ञा के धनी थे। आपके जीवन में ज्ञानभक्ति, आत्मभक्ति, गुरुभक्ति बेजोड़ थी। समर्पण, विनम्रता, सहिष्णुता के गुण ने आपके जीवन को शिखरों तक पहुंचाया। आचार्य महाप्रज्ञ के मस्तिष्क की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। आपकी चिंतन शैली बेजोड़ थी इसी का परिणाम हम देखते हैं कि आपने प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान जैसे अवदान संपूर्ण मानव जाति को दिए। आराध्य की अभ्यर्थना के क्रम में साध्वी शांतिप्रभाजी, साध्वी कमलविभाजी ने अपनी मंगल भावनाएं प्रस्तुत की। इसी क्रम में अणुविभा की संगठन मंत्री डा. कुसुम लूनिया, तेरापंथ सभा शाहदरा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी, गांधीनगर सभा के अध्यक्ष निर्मल छल्लानी, पूर्वी दिल्ली महिला मंडल अध्यक्ष सरोज सिपानी, तेयुप दिल्ली के अध्यक्ष राकेश बेंगाणी, पूर्वी दिल्ली महिला मंडल की बहनें, बोकड़िया परिवार की बहनों ने अपने विचार वक्तव्य व गीत के माध्यम से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी मुदिताश्रीजी ने किया।