265वें तेरापंथ स्थापना दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

265वें तेरापंथ स्थापना दिवस पर विविध आयोजन

आषाढ़ पूर्णिमा को 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में तेरापंथ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात साध्वी पल्लवप्रभाजी द्वारा मंगलाचरण किया गया। अंजू मालू ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। तत्पश्चात सरोज देवी बैद एवं उपासिका शोभा देवी सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई।
साध्वी मुकुलयशाजी ने गीतिका का संगान किया। साध्वी मनीषाश्रीजी ने गुरू पूर्णिमा के दिन गुरू का अर्थ समझाते हुए कहा गुरु जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
‘शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी ने तेरापंथ की स्थापना के बारे में विस्तृत व्याख्या की। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों को साध्वी मनीषाश्री जी ने मंत्र दीक्षा दिलाई। तेरापंथ सभा, महिला मंडल, ज्ञानशाला आदि की अच्छी उपस्थिति रही।