आचार्य श्री भिक्षु के 299वें जन्म दिवस एवं 267वें बोधि दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्य श्री भिक्षु के 299वें जन्म दिवस एवं 267वें बोधि दिवस पर विविध आयोजन

साध्वी शकुन्तलाकुमारी जी के सान्निध्य में क्रांतिकारी आचार्य भिक्षु के जन्म दिवस को तप, त्याग के उपहार से मनाया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण नमस्कार महामंत्र व वीतराग स्तुति से हुआ। चेतन जैन व महेन्द्र वड़ाला ने मंगल गीत का संगान किया। साध्वी संचितयशाजी, साध्वी जागृतप्रभाजी व साध्वी रक्षितयशाजी ने शब्द चित्र के माध्यम से आचार्य भिक्षु के जीवन का चित्रण किया। सांताक्रुज महिला मण्डल की अध्यक्ष मोना जैन ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी शकुन्तलाकुमारीजी ने कहा-
आचार्य भिक्षु सत्य के महान आराधक संत थे। उनके जीवन की पोथी का हर पृष्ठ, हर अक्षर सत्य की परिक्रमा करता रहा। आपने कहा - फौलादी संकल्प के धनी आचार्य भिक्षु विरोधी ज्वालाओं में तपकर कुंदन बनकर निखरे। युवक परिषद की नवीन कार्य समिति के शपथ समारोह के उपलक्ष में तेयुप सदस्यों ने विजय गीत का संगान किया। चेतन जैन ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। पूर्वाध्यक्ष अरविंद जैन ने वतर्मान अध्यक्ष महेन्द्र वड़ाला व मंत्री रॉकी जैन की टीम को शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्ष महेन्द्र वड़ाला ने तन, मन धन से संघ सेवा का संकल्प किया। कार्यक्रम का संचालन अंधेरी महिला मंडल की पूनम परमार ने किया। संघ गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।