सवा करोड़ मंत्र जप अनुष्ठान का शुभारंभ

संस्थाएं

सवा करोड़ मंत्र जप अनुष्ठान का शुभारंभ

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मुनि आलोक कुमार जी और मुनि हिमकुमार जी के मार्गदर्शन में पुणे में ‘सवा करोड़ मंत्र जप अनुष्ठान’ का शुभारंभ हुआ। इस पवित्र आयोजन में लगभग200 श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया और मंत्रों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुनिश्री ने अपने प्रवचन में मंत्र जप के महत्व और इससे होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मंत्र जप करने से मन शांत होता है, एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक विचारों का नाश होता है। मुनिश्री ने मंत्र जप करने की विधि बताते हुए प्रतिदिन 11 माला फेरने की प्रेरणा दी। यह मंत्र जप अनुष्ठान 19 जुलाई से प्रारंभ होकर 3 नवंबर तक चलेगा। मंत्र जप समारोह तेरापंथ युवक परिषद, पुणे द्वारा आयोजित किया गया है। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में भूषण कोटेचा अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।