संयम की बगिया महकाई

संयम की बगिया महकाई

हम गुण गाते हैं सब मिलकर,
साध्वी लावण्य नाम सुखकर।
हम गुण…...
KGF में जन्म लिया, संचेती कुल को धन्य किया।
लावण्य सदा रहता मुख पर।।
हम गुण…...
गुरु तुलसी की करुणा पाई, संयम की बगिया महकाई।
जीवन चमकाया ज्यों दिनकर (शशधर)।।
हम गुण…...
साध्वी सोहनां का मिला संग, जीवन में इन्द्रधनुषी रंग।
लंबी लंबी यात्रा थी प्रखर।।
हम गुण…...
कनार्टका तेरी जन्म धरा, संयम भी तुमने यही धरा।
सिंधनूर प्रस्थान अमर।
हम गुण…...
सहज, सरलता, निश्छलता, आकर्षित करती निर्मलता।
शीघ्रातिशीघ्र मुक्ति को वर।।
हम गुण…...…
चैन्नई पिछला चौमास किया, न्यातिलों ने भी लाभ लिया।
दर्शित, सिद्धान्त प्रभा मनहर।।
हम गुण…...
लयः जय बोलो संघ