‘एक था वो संत’- वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘एक था वो संत’- वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन

तेरापंथ किशोर मंडल सूरत द्वारा ‘एक था वो संत’ शीर्षक से वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन किया। तेयुप अध्यक्ष अभिनंदन गादिया ने अपने वक्तव्य से किशोरों में नया जोश भरा, वहीं सह-संयोजक गौतम जैन ने सभी का स्वागत किया। मुनि योगेश कुमार जी ने भिक्षु स्वामी के जीवन पर आधारित गीतों की पंक्तियों के माध्यम से उनके जीवन और आदर्शों को समझाया। मुनिश्री ने किशोरों को उनके करियर के साथ-साथ वीतराग पथ को अपने जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने का भी आग्रह किया। मुनि ध्रुव कुमार जी ने विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए किशोरों को आत्मिक विकास के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम के अगले सत्र ‘BRAINATHON’ में किशोरों ने अपनी बुद्धि और समझ का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। सत्र के अंत में संयोजक सुजल जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। मुनि सत्यकुमार जी का संबोधन भी प्राप्त हुआ। इस सत्र का संचालन शिखर बाबेल, मुदित आंचलिया, अर्हम चपलोत, और कल्प मेड़तवाल ने किया। सत्र ‘ACTZAP’ में किशोरों ने भिक्षु स्वामी के दृष्टांतों को छोटे-छोटे नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस सत्र में सूरत, अहमदाबाद, उधना, और बारडोली के किशोर मंडलों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान अहमदाबाद और द्वितीय स्थान सूरत को प्राप्त हुआ। सत्र ‘SANTROHAN’ में मुनि सिद्ध कुमार जी ने वैराग्य और आध्यात्मिक विकास के सिद्धांतों पर आधारित एक अंतर्दृष्टिपूर्ण यात्रा कराई। उन्होंने किशोरों को आंतरिक शांति और मुक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र ‘PARCHE PE CHARCHA’ में, किशोरों ने तेरापंथ के विभिन्न दृष्टांतों पर चर्चा की और उन्हें गहराई से समझा। इस सत्र का संचालन ब्लू ब्रिगेड के सौम्य मेड़तवाल ने किया। इस आयोजन के प्रबंधन में प्रभारी जय जीरावाला, सह-संयोजक ऋषभ जैन और वीर मेहता ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में ब्लू ब्रिगेड के सदस्य जिनेश सिपानी, कुशल जैन और मुदित शाह की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी भव्य बोथरा द्वारा किया गया।