प्रतिक्रमण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

प्रतिक्रमण कार्यशाला का आयोजन

सरदारशहर। डॉ. साध्वी शुभप्रभा जी के सान्निध्य में 'प्रतिक्रमण कार्यशाला' का आयोजन किया गया। साध्वी शुभप्रभा जी ने कहा - प्रतिक्रमण हमारे लिए अत्यावश्यक उपक्रम है। इसके बिना जीवन में पवित्रता, शुद्धता, सरलता का प्रवेश संभव नहीं है। यहां तक कि जब तक साधक को प्रतिक्रमण कंठस्थ नहीं हो पाए उसे छेदोपस्थापनीय चारित्र भी नहीं आता। मुख्य वक्ता सूर्यप्रकाश श्यामसुमा (राष्ट्रीय संयोजक उपासक श्रेणी) ने बहुत सरस, सरल, प्रभावोत्पादक शैली में प्रतिक्रमण क्या, क्यों, इसके प्रकार एवं आत्मविकास की दृष्टि से इसकी उपयोगिता आदि को विवेवित किया तथा प्रत्येक शब्द की समुचित मीमांसा भी की। विनोद तातेड़ ने 21 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। साध्वी वृंद ने तप गीत का संगान किया। ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका कान्ता चिण्डालिया में संस्कृत चौबीसी से कार्यक्रम का मंगलाचरण किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री मनीषा बैद ने कुशलतापूर्वक किया।