व्यक्ति संकल्प कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं

संस्थाएं

व्यक्ति संकल्प कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं

साध्वी शांताकुमारी जी के सान्निध्य में गौरव कर्णावट की धर्मपत्नी अंशिमा कर्णावट 15 की तपस्या का प्रत्याख्यान हेतु उपस्थित हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वीश्री ने नवकार महामंत्र से किया एवं महिला मंडल की बहनों ने गीतिका का संगान किया। सभा से मानक गेलड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष किरण बोथरा, युवती मंडल ने अपने विचार व्यक्त किए। शासनश्री साध्वी चंद्रावतीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर व्यक्ति संकल्प कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है, बस संकल्प करने की देरी है। साध्वी शांताकुमारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तपस्या एक पर्व है, जिसे घर वाले ही नही अपितु पूरा समाज सम्मिलित होकर मनाता है। तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल ने अभिनंदन पत्र, साहित्य, आदि भेंट कर तप अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा मंत्री डॉ. अजय कवाड़ ने किया।